Govt Job: CISF में1124 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

खबर शेयर करें

CISF Constable Driver Recruitment 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 से शुरू होकर 4 मार्च 2025 तक चलेगी. जारी अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन मोड के जरिए फाॅर्म भरे जा सकते हैं.

कांस्टेबल ड्राइवर के कुल 1124 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें 845 पद कांस्टेबल/ड्राइवर के और 279 पद कांस्टेबल/ड्राइवर (पंप ऑपरेटर) के शामिल हैं. आइए जानते हैं कि इन पदों पर आवेदकों का चयन कैसे किया जाएगा.इन पदों के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. साथ हीहैवी मोटर व्हीकल, ट्रांसपोर्ट व्हीकल, लाइट मोटर व्हीकल चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. वहीं कैंडिडेट की उम्र 21 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है.

CISF Constable Driver Recruitment 2025 Official Notification

आवेदन शुल्क जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 100 है. वहीं, एससी, एसटी और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जाना है.

यह भी पढ़ें 👉  AIIMS Recruitment 2026: एम्स में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, यहां करें चेक पूरी डिटेल

आवेदकों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण (PST), लिखित परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट के जरिए किया जाएगा. शारीरिक मानक परीक्षण में सफल अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे. एग्जाम में सामान्य ज्ञान और गणित आदि विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में सफल कैंडिडेट को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिनभर की बड़ी खबरेंः होटल-रिसोर्ट पंजीकरण, रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई, जीजा की मेहनत और साला IPS के बाद IAS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।