Uttarakhand: मां सावित्री देवी का निधन, पंचूर गांव पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

खबर शेयर करें

पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। मां के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर शाम अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। यहां मां के पार्थिव शरीर को देखकर वह भावुक हो गए।

सावित्री देवी के निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी माता का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर किया जाएगा। मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री के सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। वह 7 मई को अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और परिजनों से मुलाकात की थी। 8 मई को उन्होंने अपने पैतृक आवास पहुंचकर मां सावित्री देवी का आशीर्वाद लिया था। यह मुलाकात उनकी मां के साथ आखिरी मुलाकात साबित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: बोरे में बंद मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

संन्यास लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारिवारिक मुलाकातें सीमित रही हैं, लेकिन अपने पैतृक गांव और परिवार से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। माता के निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।