हल्द्वानी: हनीट्रैप में फंसा स्टोन क्रशर स्वामी, 7 करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टोन क्रशर स्वामी सुभाष गुप्ता को एक महिला और उसके तीन अन्य साथियों ने अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़प ली। मामले में पुलिस ने ज्योति सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर सुभाष गुप्ता से करीब पांच करोड़ रुपये नकद, दो करोड़ रुपये कीमत का एक प्लॉट, कार और स्कूटी हड़पने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से उन्हें दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर ज्योति सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी : प्रतापपुर चकलुवा में सुरेश भट्ट ने किया जनसंवाद, 2027 में भाजपा की हैट्रिक लगाने का किया आह्वान

बताया गया है कि मुख्य आरोपी महिला ज्योति सिंह पूर्व में भी रंगदारी के एक मामले में जेल जा चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।