उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। हालांकि, 16 से 20 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

इस बीच नवंबर महीने में भी तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं होने से लोगों को ठंड का खास एहसास नहीं हो रहा है। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी का असर बना हुआ है, जबकि सुबह और शाम भी सामान्य से कम ठंड महसूस की जा रही है।

राजधानी देहरादून में बीती 10 नवंबर को अधिकतम तापमान ने पिछले दस वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस दिन अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।

आमतौर पर नवंबर की शुरुआत से ही प्रदेश में रातें ठंडी होने लगती हैं और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाती है। लेकिन इस वर्ष रात के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं होने के कारण मौसम का मिजाज सामान्य से अलग बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल

मौसम में इस बदलाव के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में संभावित बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। इससे आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।