हल्द्वानी : विज्डम स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

हल्द्वानी। विज्डम स्कूल में बाल दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेंद्र सिंह पोखरिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों को बाल दिवस मनाने के महत्व और इसके पीछे के उद्देश्य की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने तथा मोबाइल फोन का सकारात्मक और जरूरत के अनुसार सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ अपने जीवन के लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों के लिए मिकी माउस और स्नैक्स की विशेष व्यवस्था की गई, जिसका बच्चों ने खूब आनंद लिया। वहीं, विद्यालय परिसर में खो-खो, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के महत्व और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर कपिल सिंह बिष्ट, कीर्ति गोध, अरुण सिंह, सुधा सिंह, खीम सिंह महरा और प्रभा राजवार सहित विद्यालय के अन्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

























