कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल

खबर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम में दर्शन के लिए बरेली से आए श्रद्धालुओं की कार बुधवार देर रात करीब एक बजे निगलाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

कार के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही भवाली के पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय सिंह, कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे सभी लोगों को बाहर निकाला।

हादसे में संदीप शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी मनकापुर, थाना भुता, बरेली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों में अनुज तिवारी (29) पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी निवासी शेखरपुर, बरेली (वाहन चालक), सनी (23) पुत्र तेजराम निवासी मनकापुर, भुता, रवि पुत्र दिवेश मौर्य और संचित तिवारी (26) पुत्र डॉ. रत्न नारायण तिवारी निवासी ग्राम शेखरपुर, भुता, बरेली शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: सेराघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत

रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।