अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत उतरौड़ा घुड़दौड़ा के क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमन्त कुमार एवं उनके सहयोगी समाजसेवी शंकर मेहरा और मनीष चंद के सहयोग से दृष्टि जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान 50 लोगों की आंखों की जांच एवं परामर्श दिया गया। जांच के बाद सात मरीजों को ऑपरेशन के लिए उसी दिन अल्मोड़ा भेजा गया। इसके अतिरिक्त 60 लोगों की बीपी और शुगर की जांच भी की गई।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और समय रहते आंखों से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार जताया।
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।