अल्मोड़ा : सल्ट में 10 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ऐसे करते थे तस्करी

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10.885 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2,72,125 रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम बृहस्पतिवार को रगड़गाड़ तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक संख्या UK-18-R-9020 पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों अतीक अली निवासी ग्राम पैगा, थाना आईटीआई, ऊधमसिंह नगर और दानिश निवासी वार्ड नंबर-1, निजाद फॉर्म, जसपुर खुर्द, थाना आईटीआई, ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पुलिस में आरक्षी और फायरमैन के 1187 पदों पर सीधी भर्ती को लेकर निर्देश जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।