ब्रेकिंग: उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में करवा चौथ पर्व के अवसर पर 29 अक्टूबर 2026 (बृहस्पतिवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्यपाल ने इस संबंध में अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड राज्य के अधीन शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए करवा चौथ के अवसर पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

इस निर्णय से प्रदेशभर में संबंधित कार्यालयों और संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को करवा चौथ का पर्व मनाने के लिए अवकाश मिलेगा।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।