BREAKING NEWS: गैरसैंण पहुंची धामी सरकार, भराड़ीसैंण में कल से विधानसभा सत्र

खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सड़क मार्ग से पहुंचे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मंगलवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण समेत सरकार के मंत्री और विधायक भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं। सरकार के पहुंचने के साथ ही विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग जिले के गुलाबराय से हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण का रुख किया। रास्ते में जगह-जगह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

देहरादून से गैरसैंण की ओर बढ़ते वाहनों के काफिले ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सरकार के आगमन का एहसास कराया। हूटर बजाते सरकारी वाहनों और नेताओं के काफिले के गैरसैंण की ओर बढ़ने से क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज नजर आईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बाबा नीम करौली धाम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और पहाड़ जाने वाले पर्यटकों को शीघ्र मिलेगी जाम से निजात

विधानसभा सत्र को देखते हुए भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर के चारों ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अब सभी की निगाहें मंगलवार से शुरू होने वाले सत्र पर टिकी हैं, जहां सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।