ब्रेकिंग न्यूज़: उर्मिला सनावर गिरफ्तार, अंकिता भंडारी प्रकरण के बीच बढ़ी हलचल

खबर शेयर करें

हरिद्वार। ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को सहारनपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता ने 24 अक्टूबर की रात रानीपुर कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप है कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर अश्लील और मानहानिकारक टिप्पणियां कीं। इसके अलावा, व्हाट्सएप कॉल के जरिए रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित की। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सहारनपुर में दबिश देकर उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का शानदार आगाज, 100 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा

अंकिता भंडारी हत्याकांड में दावों से पहले ही चर्चा में थीं उर्मिला

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उर्मिला सनावर द्वारा सोशल मीडिया पर कथित वीआईपी का जिक्र करते हुए वीडियो और ऑडियो साझा किए जाने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में भी चर्चाएं तेज हुई थीं। इस प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर से अलग-अलग स्थानों पर पूछताछ की थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बाबा नीम करौली धाम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और पहाड़ जाने वाले पर्यटकों को शीघ्र मिलेगी जाम से निजात

अब शिकायत के आधार पर हुई गिरफ्तारी ने इस मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।