कालाढूंगी: सैमलचौड़-बैलपड़ाव में जनसंपर्क अभियान, सुरेश भट्ट ने विकास योजनाओं की जानकारी देकर किया संवाद

खबर शेयर करें

बैलपड़ाव (नैनीताल)। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के सैमलचौड़, बैलपड़ाव में जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान सुरेश भट्ट ने क्षेत्र के वरिष्ठजनों, स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए विकसित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही कार्यकर्ताओं से जन-जन तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।


इस अवसर पर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने तथा लगातार तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ जुटने की अपील की गई।
जनसंपर्क कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश छिमवाल, रमेश पांडे, चंद्र दत्त बधानी, पूर्व प्रधान रशपाल सिंह, महेश चंद्र, ललित मोहन, हर्षित छिमवाल, भाजयुमो के जिला आईटी सह संयोजक पारस बेलवाल, हेम सुयाल, लखवीर सिंह, हीरा बल्लभ सुयाल, गंगा देवी, जगदम्बा, मीना आर्य और किरन आर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: किराए के कमरे में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की छापेमारी में चार गिरफ्तार

कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने, सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा करने और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी: लामाचौड़ खास और पूरनपुर कुमटिया में कार्यकर्ताओं से मिले सुरेश भट्ट, केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर की चर्चा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।