हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का शानदार आगाज, 100 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल बेसबॉल डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में ए.बी.एम. पब्लिक स्कूल, फतेहपुर में दो दिवसीय बेसबॉल कैंप का शुभारंभ हुआ। कैंप के पहले ही दिन 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर बेसबॉल के गुर सीखे।

कैंप में मुख्य कोच के रूप में उत्तराखंड बेसबॉल टीम के कप्तान और पूर्व भारतीय बेसबॉल टीम के कप्तान सुखविंदर सिंह रंधावा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को बेसबॉल खेल की बारीकियों से अवगत कराया और उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बच्चों ने खेल के विभिन्न पहलुओं को समझते हुए पूरे उत्साह के साथ अभ्यास किया।

कैंप के सफल आयोजन पर नैनीताल बेसबॉल डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवस शर्मा, सचिव हरीश सिंह नेगी और कोषाध्यक्ष जीवन मिश्रा ने सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों (पीईटी) का आभार व्यक्त किया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में बेसबॉल के प्रति रुचि विकसित करना और जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू

एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवस शर्मा और सचिव हरीश सिंह नेगी ने बताया कि आने वाले समय में नैनीताल जिले की अंडर-14 और अंडर-17 बेसबॉल टीमें गठित की जाएंगी। इसके साथ ही जल्द ही नैनीताल जिले में राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने की भी योजना है। इससे जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और उच्च स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।