हल्द्वानी : 15 नवंबर तक करा ले ई केवाईसी, नहीं निरस्त हो जायेगा राशन कार्ड

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी 15 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।

उन्होने कहा कि निर्धारित समय सीमा तक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूर्ण नहीं होने पर शासन के निर्देशों के अनुसार संबंधित राशन कार्ड /यूनिट निरस्त की जा सकती है। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित राशन कार्डधारक एवं उपभोक्ता की होगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की ई-केवाईसी उत्तराखंड में किसी भी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर उपलब्ध ई-पॉस मशीन के माध्यम से करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मेरा ई-केवाईसी मोबाइल एप’ के जरिए भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: किराए के कमरे में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की छापेमारी में चार गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।