लालकुआं: तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

लालकुआं। लालकुआं और पंतनगर थाना क्षेत्र के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर नगला दवाईफार्मा के पास एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कैंटर और स्कूटी के बीच हुई जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हादसे की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटी संख्या UK04 AN 5112 से दो युवक लालकुआं से किच्छा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नगला दवाईफार्मा के पास कैंटर संख्या UP25 FT 1983 ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 21 वर्षीय चेतन बिष्ट निवासी पश्चिमी दौलतपुर, काठगोदाम और 24 वर्षीय दीक्षित बिष्ट निवासी भवाली गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी ले जाया गया, लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : 15 नवंबर तक करा ले ई केवाईसी, नहीं निरस्त हो जायेगा राशन कार्ड

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। इस दर्दनाक दुर्घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।