देहरादून: किराए के कमरे में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की छापेमारी में चार गिरफ्तार

खबर शेयर करें

व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं युवतियों की तस्वीरें, ग्राहकों की पसंद पर बुलाती थी महिलाएं

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र की संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में कथित रूप से चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस की छापेमारी में धंधा संचालित करने वाली महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां और 3,500 रुपये नकद बरामद होने की बात सामने आई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Ad

मुखबिर की सूचना पर पुलिस का छापा

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को कोतवाली पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक को सूचना मिली कि संस्कृति लोक कॉलोनी की लेन नंबर एक स्थित एक मकान में किराए पर कमरा लेकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और टीम गठित कर संबंधित मकान में छापा मारा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू

छापेमारी के दौरान एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि दूसरे कमरे में दो अन्य महिलाएं मौजूद थीं। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

व्हाट्सएप पर ग्राहकों से संपर्क

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला अजमीरा ने मकान किराए पर लिया था। आरोप है कि वह मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करती थी और व्हाट्सएप पर महिलाओं की तस्वीरें भेजकर ग्राहकों की पसंद के अनुसार व्यवस्था करती थी। इसके लिए बाहरी जनपदों और राज्यों से भी महिलाओं को बुलाए जाने का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का शानदार आगाज, 100 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा

पुलिस ने मौके से कथित गतिविधि से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां और 3,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा

पुलिस ने गिरफ्तार अजमीरा (42), शेख अजीजल (30), रजनी (25) और अन्नू (23) के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में कुछ संस्कृति लोक कॉलोनी एवं ब्राह्मणवाला क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि अन्य महिलाएं रुद्रपुर और हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की रहने वाली बताई गई हैं। एसएसपी के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।