कालाढूंगी: लामाचौड़ खास और पूरनपुर कुमटिया में कार्यकर्ताओं से मिले सुरेश भट्ट, केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर की चर्चा

हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के पूरनपुर कुमटिया और लामाचौड़ खास में भाजपा नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर क्षेत्र के वरिष्ठजनों, स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट ने शिरकत कर सभा को संबोधित किया।
जिला कार्यकारिणी सदस्य भुवन पांडे के आवास पर आयोजित मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने और जीत की हैट्रिक लगाने के संकल्प पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहित से जुड़ी पहलों पर भी चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने क्षेत्रीय मुद्दों और संगठन की मजबूती को लेकर विचार साझा किए।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान भगवती बिष्ट, प्रधान प्रतिनिधि जसविंदर जस्सा, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज चौरसिया, भुवेंद्र जोशी, उर्बादत्त पांडे, शिवदत्त पांडे, कमलेश पांडे, दिनेश कबड़वाल, महेश जोशी, दयाकिशन पांडे और दिनेश पांडे सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्यजन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















