कालाढूंगी: गुलजारपुर बंकी में जनसंपर्क अभियान, सुरेश भट्ट ने किया जनसंवाद

खबर शेयर करें

कालाढूंगी। विधानसभा क्षेत्र के गुलजारपुर बंकी में जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिक मनमोहन सिंह रावत एवं मनोज रावत के आवास पर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को जाना गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश भट्ट ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Ad

इस दौरान भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने और जीत की हैट्रिक लगाने का संकल्प दोहराया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

कार्यक्रम में शक्तिकेंद्र संयोजक भगवान कुमटिया, बूथ अध्यक्ष राम सिंह कुमटिया, भगवान मोरा, ग्राम प्रधान राजेंद्र कार्की, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुष्कर सिंह बिष्ट, किशन सिंह कार्की, जगत सिंह रावत, मोहन खोलिया, चंचल सिंह बसेड़ा, गणेश सिंह, दान सिंह, राजेंद्र जोशी, महेंद्र सिंह कार्की, कुंदन सिंह चौपाल, लखविंदर सिंह, कुशाल सिंह, भुवन पालीवाल, कैलाश जोशी, जगदीश चंद्र, राम सिंह मोरा, कैप्टन कुशाल सिंह कार्की, गोपाल सिंह मेहरा और डूंगर सिंह असवाल सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बाबा नीम करौली धाम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और पहाड़ जाने वाले पर्यटकों को शीघ्र मिलेगी जाम से निजात

इसके अलावा ममता रावत, राखी रावत, दीपा रावत, रेवती रावत, कमला देवी और कमला भट्ट सहित क्षेत्र की महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित कर विकास और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।