हल्द्वानी: हरीश रावत के खानपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा, बोले, पार्टी नेतृत्व का फैसला होगा अंतिम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया। हरीश रावत ने खानपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि उनका मन खानपुर से चुनाव लड़ने का है, लेकिन पार्टी नेतृत्व जो फैसला करेगा, वह उसे स्वीकार करेंगे और उसी के अनुसार चुनाव लड़ेंगे।

परिवार के लोगों को टिकट दिए जाने के सवाल पर भी हरीश रावत ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के लोग पिछले 20 से 25 वर्षों से जनता के बीच रहकर मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में परिवारवाद का आरोप लगाने वालों को इस पहलू को भी देखना चाहिए।

हरीश रावत ने स्पष्ट किया कि वह भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले मजबूत कांग्रेस प्रत्याशी के साथ खड़े हैं। उनका कहना है कि चुनाव में पार्टी की मजबूती और भाजपा को चुनौती देना प्राथमिकता होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बाबा नीम करौली धाम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और पहाड़ जाने वाले पर्यटकों को शीघ्र मिलेगी जाम से निजात

पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत में उनके संभावित चुनावी मैदान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सबकी नजरें कांग्रेस नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।