उत्तराखंड: पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आसमान से बरसेगी आफत

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर खतरनाक करवट लेने जा रहा है। पहाड़ों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, अन्य जिलों में भी मौसम के बिगड़ने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं चमोली में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

मौसम का असर केवल बारिश तक सीमित नहीं रहेगा। प्रदेश के 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना भी जताई गई है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। वहीं, राज्य के शेष जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विज्डम पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, वॉलीबॉल में हासिल किए दो पदक

आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने विभिन्न जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट नहीं होगा हाईकोर्ट, केंद्र ने दोनों प्रस्ताव किए खारिज

दो नवंबर तक मौसम से राहत मिलने के आसार कम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दो नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। खराब मौसम के दौरान नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और ऊंचाई वाले इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।