हल्द्वानीः (बड़ी खबर) -कल मौसम विभाग का ओरेंज अलर्ट, सभी अधिकारी रहे अलर्टः डीएम

खबर शेयर करें

नैनीताल: भारत मौसम विभाग द्वारा जनपद में 30 अक्टूबर के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भारत मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए यात्राएं की जाएं, इस दौरान नदी नालों के पास जाने से बचें। उन्होंने सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने, 24 घंटे मोबाइल ऑन रखने, कार्मिकों को अपने कार्य क्षेत्र में ही बने रहने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।