हल्द्वानी: हल्द्वानी मीडिया 11 की जर्सी हुई लॉन्च, धमाके के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: रामपुर रोड स्थित Sapphire In होटल में शुक्रवार को हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की नई जर्सी का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी और एबीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वाइस प्रिंसिपल मंजू बिष्ट ( टाइटल स्पॉन्सर) और विजय जोशी ( वेन्यू पार्टनर) ने शिरकत की। अतिथियों ने संयुक्त रूप से टीम की नई जर्सी का अनावरण कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

नई जर्सी के अनावरण के साथ ही कार्यक्रम में उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला। टीम के खिलाड़ियों ने अतिथियों का स्वागत किया। जिलाधिकारी और एसएसपी की मौजूदगी ने खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना कर दिया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता और प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करता है। मीडिया से जुड़े लोगों की खेल गतिविधियों में भागीदारी समाज में स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देती है।

गौरतलब है कि हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम यानी हल्द्वानी मीडिया-11 अब तक कई बड़े मुकाबलों में जीत दर्ज कर अपनी पहचान बना चुकी है। टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में लगातार निखार देखने को मिल रहा है। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तालमेल और जीत का जज्बा टीम की मजबूती बनकर उभरा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पुलिस में आरक्षी और फायरमैन के 1187 पदों पर सीधी भर्ती को लेकर निर्देश जारी

नई जर्सी के लॉन्च के साथ ही टीम के सदस्यों में आगामी क्रिकेट मुकाबलों को लेकर खासा उत्साह नजर आया। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत का सिलसिला जारी रखने का संकल्प भी जताया। कार्यक्रम में मीडिया जगत से जुड़े प्रतिनिधियों, टीम के खिलाड़ियों और अन्य गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।