अल्मोड़ा: सेराघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत

खबर शेयर करें

Almora News: जिले के सेराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर हरड़ा के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटी समेत वाहन चालक की मौत हो गई। तीनों हरड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, मां-बेटी भाई दूज का त्योहार मनाने के लिए पिथौरागढ़ गई थीं। बुधवार देर रात दोनों बोलेरो मैक्स से वापस अपने गांव हरड़ा लौट रही थीं। इसी दौरान हरड़ा के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की जान चली गई।

रात के अंधेरे में दुर्घटना की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे राहगीरों ने सड़क से नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल

खाई करीब 400 मीटर गहरी होने के कारण राहत एवं बचाव दल को शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। त्योहार के बाद घर लौट रही मां-बेटी की दर्दनाक मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।