लालकुआँ: त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान

खबर शेयर करें

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से आगामी त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात दी गई। संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों में कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। लगभग 66 करोड़ रुपये की दुग्ध खरीद के सापेक्ष बोनस की धनराशि मिलने से पशुपालकों में खुशी की लहर देखने को मिली। त्योहारों से पहले मिली इस आर्थिक सौगात ने पशुपालकों की खुशियों को और बढ़ा दिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है। पशुपालक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और उनकी मेहनत से ही दुग्ध संघ की गतिविधियां निरंतर आगे बढ़ रही हैं। उत्पादकों का विश्वास और सहयोग ही संघ की सबसे बड़ी ताकत है। संघ का प्रयास है कि दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके आर्थिक हितों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी ।

Ad

उन्होंने कहा कि बोनस वितरण पशुपालकों की मेहनत का सम्मान है। इससे दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे भविष्य में भी दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। संघ सहकारी समितियों को मजबूत बनाने और उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बच्ची नगर में सुरेश भट्ट ने किया जनसंपर्क, 2027 में भाजपा की जीत की हैट्रिक का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान बिंदुखत्ता क्षेत्र रावत नगर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, खुरियाखत्ता तृतीय, समेत चित्रकूट एवं तिवारी नगर प्रथम ग्रामीण क्षेत्रों में बोनस वितरण किया गया। इसके साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

संघ की ओर से तैयार समिति प्रगति विवरण में वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 तथा 1 अप्रैल 2026 से 30 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को समितियों की प्रगति एवं गतिविधियों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, सहायक प्रबंधक (स्टोर) मोहन चंद जोशी, एफओ शांति कोरंगा, मार्ग प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, पूरन मिश्रा, गोपाल दत्त एवं मोनू कुमार समेत दुग्ध समिति प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।