हल्द्वानी : बच्ची नगर में सुरेश भट्ट ने किया जनसंपर्क, 2027 में भाजपा की जीत की हैट्रिक का लिया संकल्प

खबर शेयर करें

कालाढूंगी। विधानसभा क्षेत्र के बच्ची नगर-1 में आयोजित जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनता की अपेक्षाओं पर चर्चा की।

सुरेश भट्ट ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार और संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनता के आशीर्वाद से उत्तराखंड में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और जीत की हैट्रिक लगाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : कुसुमखेड़ा में पूर्व सैनिकों और वरिष्ठजनों से मिले सुरेश भट्ट, जनहित के मुद्दों पर किया संवाद

इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए और अपने सुझाव भी रखे। कार्यक्रम में कालाढुंगी विधानसभा के बच्ची नगर 1 में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत ,राकेश जोशी रमेश जोशी, भुवन पांडे त्रिलोचन जोशी लोकमणि जोशी बालकिशन जोशी दिनेश जोशी देवेंद्र रावत हरि कृष्ण जोशी ,रोहित सामंत नवीन बिष्ट, धीरज जोशी ,रवि मेहरा, गौरव जोशी हरीश जोशी,दिनेश आर्य ,त्रिलोचन जोशी जी,बंशीधर जोशी,धीरज जोशी,चंदन बोरा,जितेंद्र रावत ,कमल रावत, पूरन बिष्ट सहित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की सहभागिता रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।