कालाढूंगी विधानसभा में सुरेश भट्ट ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों और संगठन की मजबूती पर की चर्चा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने आज कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर स्थानीय जनता, वरिष्ठजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की।

जनसंपर्क अभियान के तहत सुरेश भट्ट ने देवलचौड़ खाम में ग्राम प्रधान किशन दर्मवाल के आवास पर क्षेत्र के वरिष्ठजनों, स्थानीय नागरिकों और कर्मठ कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं और जनहित के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की गई।

इसके बाद भट्ट ने बच्चीनगर-1 और हिमम्मतपुर तल्ला में भी जनसंपर्क अभियान के तहत स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

सुरेश भट्ट ने कहा कि जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने और विजय की हैट्रिक सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले

इस अवसर पर गन्ना विकास सलाहकार समिति के सदस्य रेवाधर ब्रजवासी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा गोस्वामी, बूथ अध्यक्ष मोहन देवराड़ी, गंगा सिंह दर्मवाल, समरपाल चौधरी, ग्राम प्रधान मनीष कुलियाल, नरेश बजवाल, गंगोत्री देवी, वीरेंद्र पाल, देवेंद्र कुमार, कमल बेलवाल, ललित मोहन नेगी, हरीश बिष्ट, पूर्व प्रधान दीपा दर्मवाल, जगदीश कुलियाल, पंकज कुंजवाल, मोहित कांडपाल, विक्रम नेगी, सुरेंद्र बिष्ट सहित मातृशक्ति एवं अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वही हिम्मत पुर मल्ला में हिम्मतपुर मल्ला में कुंदन बिष्ट जी, रमेश पंत जी, दरभान सिंह राठौर जी, पूरन सिंह मेहरा जी, शेर सिंह मेहरा जी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट जी, रोहित बिष्ट जी, गौरव पंत जी एवं अभि बिष्ट जी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: सेराघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत

इसी प्रकार नारायण कॉलोनी बच्चिनगर 1 में उमेश सनवाल , गोविंद सनवाल, रमेश सनवाल , प्रकाश सनवाल, मोहन सनवाल , गिरीश सनवाल , रमेश कांडपाल, विनोद कांडपाल, गणेश भंडारी, मनोज कार्की , खष्टी बल्लभ पांडे , शेखर लोशाली , दिनेश जोशी , धीरेंद्र जंग पांगी , निर्मला उप्रेती , वसंती भट्ट , माधवानंद सनवाल, ज्योति नगरकोटी , सुमन नगरकोटी , पुष्पा देवी, रविंद्र सिंह बीरा, रविंद्र मेहरा , राजेंद्र सिंह तिलारा, हरीश नगरकोटी एवं सार्थक सनवाल उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।