मुख्यमंत्री ने जाना बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, गंभीर घायलों को 1 लाख

खबर शेयर करें

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर जनपद टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये तथा सामान्य रूप से घायलों को 40 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल सुश्री नितिका खण्डेलवाल एवं संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून को निर्देश दिए कि प्रभावितों को राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। साथ ही घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: रामपुर रोड पर युवती को हेलमेट से पीटा, हंगामा

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुःखद घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी : प्रतापपुर चकलुवा में सुरेश भट्ट ने किया जनसंवाद, 2027 में भाजपा की हैट्रिक लगाने का किया आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।