कालाढूंगी : प्रतापपुर चकलुवा में सुरेश भट्ट ने किया जनसंवाद, 2027 में भाजपा की हैट्रिक लगाने का किया आह्वान

खबर शेयर करें

कालाढूंगी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के प्रतापपुर चकलुवा में भरत बसेड़ा के आवास पर स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

इस दौरान सुरेश भट्ट ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने और प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक सुनिश्चित करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विज्डम स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

इस अवसर पर मनोज बसेड़ा, दिवान बसेड़ा, सुरेंद्र बसेड़ा, जयराज पुखलिया, राजेंद्र बसेड़ा, नवीन लोहनी, पूरन बसेड़ा, देविदत्त जोशी, किशन लोहनी, विपिन जोशी, भैरव बोहरा, कैलाश जोशी, नंदन बोहरा, हीरा शाही, पूरन चुफाल एवं विषन राम सहित स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी विधानसभा में सुरेश भट्ट ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों और संगठन की मजबूती पर की चर्चा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।