हल्द्वानी: रामपुर रोड पर युवती को हेलमेट से पीटा, हंगामा

खबर शेयर करें

Haldwani News: कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के रामपुर रोड पर शनिवार देर रात एक युवक ने विवाद के बाद युवती को हेलमेट से बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी आरोपी ने गालीगलौज की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी ले गई। मेडिकल परीक्षण में शराब के नशे में होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की। आरोपी ऊर्जा निगम में संविदा कर्मचारी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, युवक देर रात नशे की हालत में चकलुवा से बाइक पर एक युवती को लेकर हल्द्वानी पहुंचा था। रामपुर रोड पर उसने बाइक रोकी और किसी बात को लेकर युवती से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने हेलमेट से युवती की पिटाई शुरू कर दी। इससे युवती लहूलुहान हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने जब युवती को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी उनके साथ भी गालीगलौज करने लगा। इसी बीच युवक के चार-पांच अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह युवती को वहां से सुरक्षित भेजा। घटना की सूचना मिलने पर टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर चौकी ले गई।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले युवती को अपनी पूर्व प्रेमिका बताया, जबकि बाद में उसे देह व्यापार में संलिप्त बताने लगा। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी शादीशुदा है। मेडिकल परीक्षण में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि युवती की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।