पिथौरागढ़: पति और दो बेटों को छोड़ प्रेमी संग नोएडा पहुंची महिला

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। जिले के मड़मानले क्षेत्र में एक महिला के अपने पड़ोसी के साथ प्रेम संबंधों का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और दो बड़े बेटों को छोड़कर प्रेमी के साथ नोएडा चली गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की और महिला को गौतमबुद्धनगर (नोएडा), उत्तर प्रदेश से बरामद कर लिया। अब महिला किसके साथ रहना चाहती है, इसका फैसला न्यायालय में उसके बयानों के आधार पर होगा।

जानकारी के अनुसार, मड़मानले क्षेत्र के एक गांव की 42 वर्षीय महिला बीती 30 अक्टूबर को अचानक घर से लापता हो गई थी। महिला के बिना बताए घर से चले जाने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पति ने जाजरदेवल थाने में पत्नी की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराते हुए पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगाई।

Ad

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला का अपने ही पड़ोसी के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते वह मौका पाकर उसके साथ घर छोड़कर चली गई। पुलिस ने सर्विलांस और अन्य माध्यमों से उसकी तलाश की तो महिला अपने प्रेमी के साथ नोएडा में मिली।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी विधानसभा में सुरेश भट्ट ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों और संगठन की मजबूती पर की चर्चा

पुलिस के मुताबिक, महिला के दो बड़े बेटे हैं, जो नौकरी करते हैं। महिला के अचानक घर छोड़कर चले जाने से परिवार में चिंता का माहौल था। पुलिस ने महिला को खोजने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: दर्दनाक हादसा, स्कूटी से गिरकर होटल कर्मी की मौत

सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि महिला को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय में महिला के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला अपनी इच्छा से पति के साथ रहना चाहती है या प्रेमी के साथ, इसका निर्णय उसके बयानों और नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया के आधार पर होगा। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।