कालाढूंगी विधानसभा के जयपुर पाडली में सुरेश भट्ट ने किया जनसंपर्क, 2027 में भाजपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

कालाढूंगी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के जयपुर पाडली में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सुरेश पंत के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।

जनसंपर्क के दौरान सुरेश भट्ट ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को स्थानीय लोगों के सामने रखा। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार जनहित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। सुरेश भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम में रमेश पडालिया, रवि कुरिया, मुकेश पडालिया, भुवन पांडे, चेतन जोशी, भुवेंद्र जोशी, हरेंद्र थापा, नारायण सिंह, पूरण कांडपाल, महेश जोशी, दिनेश कबड़वाल, किरण पांडे, बच्ची सिंह महरा, लीला भट्ट, चंपा पडालिया, ललिता देवी, पुष्पा देवी एवं जगदीश पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


























