IPL 2027: एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट

खबर शेयर करें

IPL 2027: आईपीएल 2027 के रिटेंशन से पहले एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। यानी वे अगले साल होने वाले आईपीएल में नजर नहीं आएंगे। इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें टीम का नया मेंटर बनाने का फैसला किया है। रिटेंशन लिस्ट आने से पहले ही ये खबर सामने आ गई है। यानी धोनी अब क्रिकेट के मैदान में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, लेकिन वे टीम के साथ नई भूमिका में जुड़े रहेंगे। इस बारे में सीएसके की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी गई है। 

साल 2008 में सीएसके साथ जुड़े धोनी

एमएस धोनी पहले आईपीएल यानी 2008 से चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ ही जुड़े रहे। बीच में दो साल के लिए जब सीएसके को सस्पेंड कर दिया गया था, तब वे दूसरी टीम के लिए खेले, लेकिन जैसे ही चेन्नई की वापसी हुई, वे फिर से इसी टीम के साथ जुड़ गए थे, तब से लेकर अब तक वे इसी टीम के साथ खेल रहे हैं। 

Ad

पांच बार सीएसके को जिताया आईपीएल का खिताब

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। बीच में जब धोनी ने खुद ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया तो पहले रवींद्र जडेजा को कमान दी गई, इसके बाद रुतुराज गायकवाड भी टीम के कप्तान रहे, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम ने उस मुकाम को हा​सिल नहीं किया, जहां तक धोनी की कप्तानी में पहुंची थी। इस वक्त रुतुराज गायकवाड ही टीम कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल में 278 मैचों में धोनी ने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए हैं। उनके इन मैचों में 24 हाफ-सेंचुरी शामिल हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 264 छक्के भी लगाए। हालांकि वे शतक नहीं लगा पाए। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: रामपुर रोड पर युवती को हेलमेट से पीटा, हंगामा

पिछले साल आईपीएल में नहीं खेला एक भी मैच

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अब अगले साल के आईपीएल में बिना धोनी के उतरेगी। हालांकि पिछले साल भी धोनी ने आईपीएल के मैच नहीं खेले थे। उनकी जगह संजू सैमसन ने कीपिंग की जिम्मेदारी निभाई थी। पिछले सीजन वे टीम के साथ ही ट्रेवल नहीं कर रहे थे, क्योंकि चोट लगी थी। धोनी ने आईपीएल का अपना आखिरी मैच 25 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था, हालांकि तब उनकी बैटिंग नहीं आई थी। इससे पहले उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली में आईपीएल मैच खेला था, तब उनके बल्ले से 16 रन आए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी : प्रतापपुर चकलुवा में सुरेश भट्ट ने किया जनसंवाद, 2027 में भाजपा की हैट्रिक लगाने का किया आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।