56 गेंदों में 110 रन! प्रभसिमरन के तूफान से बठिंडा चारों खाने चित

खबर शेयर करें

Cricket News: जालंधर वॉरियर्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का बल्ला शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में आग उगल रहा है। उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार दो शतक लगाया है। उनके शतक के दम पर जालंधर ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। लीग में जालंधर की ये लगातार दूसरी जीत है।

प्रभसिमरन ने इससे पहले अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली अमृतसर सूरमास के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई थी, जहां जालंधर ने 265 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर चेज किया था। अब उन्होंने बठिंडा रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए शतक लगाया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। प्रभसिमरन अब तक इस लीग में हर मैच में 50+ रन बनाने में सफल रहे हैं।

Ad

बठिंडा रॉयल्स के खिलाफ मोहाली में खेलते हुए जालंधर के कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने शतकीय प्रहार किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जालंधर की टीम ने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज विश्वनाथ सिंह और प्रभसिमरन सिंह के बीच 34 रनों की साझेदारी हुई। विश्वनाथ 21 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन कप्तान क्रीज पर डटे रहे। पहला विकेट गिरने के बाद टीम ने दो और विकेट जल्दी गंवा दिए, जिससे वे एक समय पर 62/3 हो गए थे। इसके बाद आर्यन यादव ने कप्तान का साथ दिया।

आर्यन (39) ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और जालंधर के स्कोरबोर्ड को तेजी से बढ़ाना शुरू किया। दूसरे छोर से प्रभसिमरन भी बड़े शॉट्स खेलते रहे। हालांकि, आर्यन के आउट होने के बाद जालंधर का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सका। 19.3 ओवरों में जालंधर की टीम 205 रनों पर ऑलआउट हो गई। प्रभसिमरन ने 56 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

जालंधर की टीम ने बठिंडा को 206 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बठिंडा ने भी अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। सलामी बल्लेबाज ऋषभ गुप्ता (17) और हरनूर सिंह ने 44 रन बनाए। बठिंडा के कप्तान उदय शरण ने प्रभसिमरन के लिए सिरदर्दी बढ़ा दी और लगातार शॉट्स खेल रहे थे। ऐसा लग रहा था कि मैच में अपनी टीम को जीत दिला देंगे।

हालांकि, रणदीप सिंह ने उन्हें 46 रनों के स्कोर पर आउट करके टीम को राहत दिलाई। शरण के आउट होने के बाद शहबाज सिंह संधू ने अंत में कुछ बड़े शॉट लगाए और 13 गेंदों पर 26 रन बनाए। उन्हें भी रणदीप ने आउट कर दिया और टीम को तीन रन से जीत दिलाई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।