कालाढूंगी में सुरेश भट्ट ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, 2027 में भाजपा की जीत के लिए मांगा समर्थन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने क्षेत्र के शिव बिहार, सेक्टर-2 में स्थानीय लोगों और भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की।

जनसंपर्क के दौरान सुरेश भट्ट ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और आमजन के हितों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य लगातार तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है, जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 6 की मौत, 20 घायल

इस अवसर पर सुरेश भट्ट शक्ति केंद्र संयोजक विजय सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में भी शामिल हुए। बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हनीट्रैप में फंसा स्टोन क्रशर स्वामी, 7 करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप

बैठक में दीपक उप्रेती, योगेश पाल सिंह, दीवान सिंह देऊपा, रवि मोहन जोशी, ब्रजपाल सिंह नेगी, आशा प्रीति, माया प्रीति, नीमा बिष्ट, नारायण सिंह चौहान, संतोष बिष्ट, माया तिवारी, कांती बल्लभ भट्ट, हरीशचंद जोशी, धीरज जोशी, एससी पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।