कुमाऊं में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 29 इंस्पेक्टरों के तबादले

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुमाऊं मंडल में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने बुधवार को मंडल के 29 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए। तबादला सूची देर रात जारी की गई। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार, नैनीताल में तैनात हरपाल सिंह को बागेश्वर और दिनेश सिंह फर्त्याल को पिथौरागढ़ भेजा गया है। वहीं, अल्मोड़ा से देवेश कुमार पांडेय और मदन मोहन जोशी को नैनीताल में तैनाती दी गई है। अल्मोड़ा से अशोक कुमार, हेम चंद्र पंत, देवेंद्र सिंह नेगी और योगेश उपाध्याय को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है, जबकि भुवन चंद्र जोशी को चंपावत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पिथौरागढ़ से संजीव कुमार का तबादला ऊधमसिंह नगर किया गया है। चंपावत से पुनीता बलोदी और बची सिंह बिष्ट को नैनीताल, जबकि चेतन रावत को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। बागेश्वर से कैलाश सिंह नेगी और श्वेता दिगारी को ऊधमसिंह नगर तथा सलाहुद्दीन और त्रिलोक राम बरगठा को नैनीताल में नई तैनाती मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  गूगल में 61.36 लाख का पैकेज पाने वाले ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

वहीं, ऊधमसिंह नगर जिले से भी कई इंस्पेक्टरों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। भूपेंद्र सिंह बुजवान और धीरेंद्र कुमार को नैनीताल, हरेंद्र चौधरी और मनोहर दसौनी को चंपावत, राजेंद्र सिंह डांगी को नैनीताल तथा बसंती आर्या को अल्मोड़ा भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: पति और दो बेटों को छोड़ प्रेमी संग नोएडा पहुंची महिला

इसके अलावा प्रकाश सिंह, संजय पाठक और बिजेंद्र साह को चंपावत, नरेश चौहान को अल्मोड़ा, अशोक कुमार को नैनीताल और श्याम सिंह रावत को बागेश्वर में तैनाती दी गई है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए पुलिस महकमे में इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। अब सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के तहत कानून व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों को संभालना होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।