हल्द्वानी में तीन दिन बिजली संकट, 50 से अधिक कॉलोनियों की 60 हजार आबादी होगी प्रभावित

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के यूपीसीएल ग्रामीण डिविजन से जुड़े उपभोक्ताओं को नवंबर में तीन दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। जयपुर पाडली और आईटीआई डहरिया में निर्माणाधीन बिजलीघरों के लिए 33 केवी लाइन खींचने समेत विभिन्न अनुरक्षण कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके लिए यूपीसीएल ने शटडाउन का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कमलुवागांजा, कठघरिया, टीपी नगर, आईटीआई और फूलचौड़ बिजलीघरों से जुड़े 10 फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान डीटीआर मीटरिंग, कंडक्टर बदलने और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे।

बिजली कटौती से तीन दिनों में 50 से अधिक कॉलोनियों की करीब 50 से 60 हजार आबादी प्रभावित होने की आशंका है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों और अन्य संस्थानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : 1694 वर्दीधारी सिपाहियों की भर्ती, 25 नवंबर से आवेदन

यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता के अनुसार, पहले चरण में 21 नवंबर को कुसुमखेड़ा, फतेहपुर, बसानी, जज फार्म, ईको टाउन और देवलचौड़ फीडर में कार्य किया जाएगा।

वहीं, 23 नवंबर को संगम विहार, लामाचौड़, फतेहपुर, बसानी, जज फार्म, ईको टाउन और खन्ना फार्म फीडर में काम होगा। इसके बाद 25 नवंबर को हरिनगर, लामाचौड़, फतेहपुर और संगम विहार फीडर में अनुरक्षण कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: बोरे में बंद मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां करने की अपील की है। बिजलीघर निर्माण और लाइन अनुरक्षण से जुड़े कार्य पूरे होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।