देहरादून: बोरे में बंद मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के फूलसणी में एक युवती का शव बोरे में बंद मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस युवती की शिनाख्त करने में जुटी है। इसके साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती कौन है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।
बोरे में युवती का शव मिलने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।



























