लालकुआं : आंचल ने जारी की नई मूल्य सूची, इस दिन से लागू होंगी संशोधित दरें

खबर शेयर करें

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा आंचल ब्रांड के दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की नई मूल्य सूची जारी कर दी है। दुग्ध संघ सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संशोधित दरें 20 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगी। नई मूल्य सूची के तहत आंचल दूध, पनीर और क्रीम सहित विभिन्न उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

नई मूल्य सूची के अनुसार विभिन्न उत्पादों की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इसमें सबसे अधिक बढ़ोतरी आंचल क्रीम के एक किलोग्राम पैक पर की गई है। इसकी कीमत 530 रुपये से बढ़ाकर 580 रुपये निर्धारित की गई है।

वहीं आंचल गोल्ड फुल क्रीम मिल्क के 6 लीटर पैक की कीमत 426 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये तथा आंचल शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क के 6 लीटर पैक की कीमत 355 रुपये से बढ़ाकर 372 रुपये कर दी गई है।

इसी तरह आंचल गाय के दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर, शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 63 रुपये तथा डबल टोंड मिल्क की कीमत 54 रुपये से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई है। इसके अलावा आंचल पनीर के 180 ग्राम पैक की कीमत 80 रुपये से बढ़ाकर 85 रुपये कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने जाना बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, गंभीर घायलों को 1 लाख

गौरतलब है कि इससे पहले 12 नवंबर 2026 को अमूल, मदर डेयरी एवं अन्य निजी दुग्ध संस्थानों ने भी दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। अब आंचल दुग्ध संघ द्वारा भी नई मूल्य सूची जारी किए जाने के बाद उपभोक्ताओं को 20 नवंबर से दूध एवं दुग्ध उत्पाद पर नई दरें लागू की जा रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: बोरे में बंद मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने बताया कि मूल्य संशोधन के संबंध में नई सूची जारी कर दी गई है। 20 नवंबर 2026 से सभी संबंधित उत्पाद नई निर्धारित दरों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।