हल्द्वानी: विधायक सुमित हृदयेश ने गुरुदेव कॉलोनी में 4.21 लाख की पेयजल योजना का किया लोकार्पण

खबर शेयर करें

Haldwani News: विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के विकास कार्यों और उनकी जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत दमुवाढूंगा के वार्ड संख्या-35 स्थित गुरुदेव कॉलोनी में पेयजल योजना के अंतर्गत पानी की लाइन बिछाने के कार्य का लोकार्पण किया। इस कार्य पर ₹4.219 लाख की धनराशि व्यय की गई है।

लोकार्पण कार्यक्रम वार्ड संख्या-35 की सम्मानित पार्षद रेनू टम्टा, महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट एवं क्षेत्र के सम्मानित स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Ad

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। पेयजल जैसी आवश्यक सुविधा प्रत्येक परिवार तक सुचारु रूप से पहुंचना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से गुरुदेव कॉलोनी में पानी की लाइन बिछाने का कार्य स्वीकृत कराया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को पेयजल सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : देवलचौड़ में सुरेश भट्ट ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों से किया संवाद

उन्होंने कहा कि उनकी पूजनीय माताजी स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश जी ने अपना संपूर्ण जीवन हल्द्वानी के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हल्द्वानी के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहे हैं और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनहित के कार्य करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हनीट्रैप में फंसा स्टोन क्रशर स्वामी, 7 करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप

इस दौरान एडवोकेट गोविंद बिष्ट, गोविंदी लोबियाल, महेशानंद, के.सी, रमेश चंद्र लोबियाल, कांता देवी, भुवन चंद्र आर्या, कमल टम्टा,शीला, रूपा, हयात सिंह, रिशु सहित समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।