हल्द्वानी : देवलचौड़ में सुरेश भट्ट ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों से किया संवाद

खबर शेयर करें

कालाढूंगी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के देवलचौड़ स्थित बूथ संख्या 51 में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पूर्व ग्राम प्रधान भुवन भट्ट के आवास पर आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, क्षेत्र के वरिष्ठजनों, स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की।

बैठक में सुरेश भट्ट ने प्रदेश सरकार की ओर से जनहित में लिए जा रहे फैसलों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही बैनी भूली योजना के माध्यम से महिलाओं को विशेष सौगात देने जा रही है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। साथ ही संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान नेहा पांडे,विनोद बुढलाकोटी, तारा दत्त रखोलिया, जगदीश बुढलाकोटी , गिरीश पांडे,महेंद्र दिगारी,श्याम दत्त रखोलिया,नवीन चंद पांडे,उमेश चंद्र पांडे, रजत कुमार पांडे, मोहन चंद्र भट्ट,धीरज भट्ट, मनोज पांडे,कमला पांडे, रेखा बिष्ट, नीमा जोशी, नित्यानंद रखोलिया, आनंद बल्लभ पांडे, महेंद्र सिंह मेहरा,प्रकाश भट्ट, केवलानंद रखोलिया एवं टीका राम रखोलिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।