हल्द्वानी: मुख्यमंत्री धामी कल पहुंचेंगे बिंदुखत्ता, लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 नवंबर को नैनीताल जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लालकुआं के बिंदुखत्ता पहुंचकर लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 23 नवंबर को दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से एनआईटी हेलीपैड, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) से प्रस्थान करेंगे। वह दोपहर 1:30 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर, लालकुआं पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री कार से रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर-1, बिंदुखत्ता पहुंचेंगे। यहां आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में मुख्यमंत्री प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र की लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मां सावित्री देवी का निधन, पंचूर गांव पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 2:45 बजे कार से सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, बिंदुखत्ता से रवाना होंगे और 2:55 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर, लालकुआं पहुंचेंगे। यहां से अपराह्न 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से बनबसा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बिंदुखत्ता में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गुजरात में भीषण सड़क हादसा: कोटद्वार के तीन परिवारों में सात लोगों की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।