ब्रेकिंग: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन

खबर शेयर करें

गोवा। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में अचेत अवस्था में पाया गया था। इसके बाद उन्हें तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर और अन्य चिकित्सकीय प्रयास किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुबह करीब 5:20 बजे मेडिकल टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मौत की वजह गंभीर कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है।

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और अलग अंदाज के लिए जाने जाते थे। उन्होंने ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘प्रहार’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’ सहित कई चर्चित फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर)-बनभूलपुरा का दर्जी निकला स्मैक तस्कर, 65 लाख की स्मैक संग दो गिरफ्तार

रिपोर्टों के अनुसार, मामले को मेडिको-लीगल केस के तौर पर दर्ज किया गया है और मौत की परिस्थितियों की आगे जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।