Breaking: एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला जवान निलंबित

खबर शेयर करें

Kangana Ranaut Slap: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कर्मचारी द्वारा एक्ट्रेस कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। साथ ही सीआईएसएफ कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, इस मामले में डीएसपी पंजाब पुलिस के एस संधू चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचे। साथ ही कंगना रनौत घटना के संबंध में सीआईएसएफ अधिकारी के साथ बैठक की।

अधिकारियों ने कहा कि कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रनौत को कथित तौर पर उस समय थप्पड़ मारा गया जब वह दिल्ली जा रही थीं। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है क्योंकि हवाई अड्डे पर सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि महिला सीआईएसएफ कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। हमने @NCWIndia में इस मामले को @CISFHQrs के समक्ष उठाया है।

Ad Ad
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।