हल्द्वानी : विज्डम पब्लिक स्कूल में उत्तराखण्डी गढ़भोज, व्यंजनों के स्वाद ने मोहा मन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। विज्डम पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों एवं गुरुजनों के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्डी गढ़भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्तराखण्ड की पारंपरिक संस्कृति और खान-पान से परिचित होते हुए विभिन्न पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया।

गढ़भोज में मडुवे व लेसू की रोटी, भट की चुटकाड़ी, झुंगरे की खीर, लाल भात-दाल, झोली, पहाड़ी रायता, आमचूर व भांग की चटनी, पहाड़ी पीसा हुआ नूण, बड़े, बेडु, पीनालू/गडेरी की सब्जी और आलू के गुटके सहित अनेक पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इन व्यंजनों का गर्मागर्म आनंद लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया ने विद्यार्थियों को गढ़भोज के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखण्डी पारंपरिक व्यंजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही इनमें मौजूद विभिन्न पोषक तत्व स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभदायक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्राफिक एरा ने अंतरिक्ष नवाचार को दी नई ऊंचाई

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। वहीं शिक्षकों की ओर से सुधा सिंह, शोभा पाण्डे, भावना बिष्ट और कपिल बिष्ट ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और पारंपरिक खान-पान से जोड़ने का प्रयास किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कोटाबाग: पवलगढ़ में क्षेत्रवासियों से मिले दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, विकास कार्यों पर हुआ संवाद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।