कालाढूंगी: भाजपा का जनसंपर्क अभियान, सुरेश भट्ट ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां

खबर शेयर करें

कालाढूंगी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बजूनिया हल्दू स्थित दीनदयाल कॉलोनी के भूमिया मंदिर प्रांगण में आयोजित जनसंपर्क अभियान में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान सुरेश भट्ट ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाकर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जनता और कार्यकर्ताओं से समर्थन की अपील की।

इस अवसर पर उपप्रधान ग्राम प्रधान दिनेश जोशी,चेतन देवका,बालम देवका, रमेश तिवारी, भोपाल कांडपाल, भुवन पांडे,ममता बोरा, गणेश राम, मुकेश तिवारी, कृष्ण मौर्य, दीपक कुमार और मुकेश भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।