Test Records:विराट कोहली के इन 5 महारिकॉर्ड को तोड़ पाना नामुमकिन

खबर शेयर करें

Virat Kohli Test Stats: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के उन बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिनकी गिनती फैब-4 में होती है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कई बार अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों की खूब धुनाई की है। कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में बड़ी पारी खेलने का महारिकॉर्ड है।

बता दें कि किंग कोहली ने आज यानी 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी। ऐसे में जानते हैं कोहली के टेस्ट करियर के 5 रिकॉर्ड्स, जिनका टूटना लगभग असंभव है।

Ad

टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा दोहरा शतक

विराट कोहली (Virat Kohli most double centuries as test captain) के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा टेस्ट सेंचुरी जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड दर्ज हैं। कोहली ने 123 मैच की 210 पारियों में 9230 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 7 बार दोहरा शतक निकला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गूंजा प्रेस-11 का डंका, घातक गेंदबाजी के आगे प्राधिकरण पस्त

अपने शुरुआती टेस्ट करियर के पांच साल उन्होंने कोई दोहरा शतक नहीं जड़ा, लेकिन 2016 के बाद से उन्होंने 7 बार दोहरा शतक जड़ा। वह ऐसा करने वाले एकमात्र भारतीय टेस्ट कप्तान रहे, जिन्होंने 7 बार डबल सेंचुरी टेस्ट में ठोकी। ऐसे में उनका ये टेस्ट रिकॉर्ड शायद ही कोई भारतीय कप्तान भविष्य में कभी तोड़ पाए।

  टेस्ट कप्तान भारत को जिताए सबसे ज्यादा मैच

विराट कोहली (Virat Kohli most matches as captain in Tests) ने टेस्ट में भारत की कप्तानी करते हुए 68 मैच खेलते हुए 40 मैच में टीम को जीत दिलाई, जबकि 17 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी।

किंग कोहली ने भारत को कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जिताए। उनसे पीछे एमएस धोनी हैं, जिन्होंने भारत की कप्तानी करते हुए 60 मैच में से टीम को 27 टेस्ट मैच में जीत दिलाई। ऐसे में कोहली का ये रिकॉर्ड शायद ही कभी टूट सकता है।

भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले

विराट कोहली (Virat Kohli most test as indian captain) ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी सबसे ज्यादा मैचों में की है। कोहली ने 68 मैच में भारत की कप्तानी की, जिसमें टीम को 40 मैच में जीत मिली और 17 में हार, जबकि 11मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया का जीत का प्रतिशत 58.82 % रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गूंजा प्रेस-11 का डंका, घातक गेंदबाजी के आगे प्राधिकरण पस्त

कप्तानी रिकॉर्ड बनाना मुश्किल

विराट कोहली एकमात्र ऐसे टेस्ट कप्तान रहे, जिन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में जीत हासिल की। वह SENA देश में टेस्ट मैच में जीत हासिल करने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान हैं। कोहली SENA देशों में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले एशियन कैप्टन हैं।विराट की कप्तानी में भारत ने अपनी धरती पर 31 मैच में से 24 मैच में जीत, जबकि 2 मैच में हार हासिल की, जबकि धोनी की कप्तानी में भारत ने 30 मैच में जीत, जबकि 21 मैच में हार का सामना किया। रोहित ने 16 मैच में से 10 मैच में जीत और 5 मैच में बतौर कप्तान हार का सामना किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गूंजा प्रेस-11 का डंका, घातक गेंदबाजी के आगे प्राधिकरण पस्त

विदेशी मैदान पर विराट ने भारत की कप्तानी करते हुए 36 मैच में से 16 मैच में जीत हासिल की, जबकि 15 मैच में हार का सामना करना पड़ा। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने विदेश में 30 मैच में से 6 ही मैच जीते और 15 मैच में हार और 9 मैच ड्रॉ रहे। रोहित की कप्तानी में भारत ने 5 मैच में से 2 मैच में जीत और 2 में हार का सामना किया, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा।

 भारतीय कप्तान टेस्ट में बनाए सर्वाधिक रन

कोहली ने टेस्ट में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5864 रन बनाए, जिसमें 20 शतक शामिल हैं। उनसे ज्यादा बतौर भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए कोई भी खिलाड़ी इतने रन नहीं बना सका। कुल खेले मैच: 123

पारी: 210

रन: 9230 रन

सर्वोच्च पारी: 254* रन

औसत: 55.57

शतक: 30

अर्धशतक: 31

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।