T20 World Cup 2026: लॉन्ग ऑफ, लॉन्ग ऑफ, लॉन्ग ऑन… स्टब्स ने एक ही ओवर में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

खबर शेयर करें

T20 World Cup 2026: पूरे एक महीना पहले ही ट्रिस्टन स्टब्स को साउथ अफ्रीका की टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जोड़ा गया था. रेयान रेकल्टन और स्टब्स को टोनी जोर्जी और डोनोवे फेरारिया की जगह शामिल किया गया था. और आज 22 फरवरी 2026 को स्टब्स मैदान पर इतिहास रच रहे थे. साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने 24 गेंद पर 44 रन की पारी खेली. एक चौका और तीन छक्के लगाए. और अपनी टीम को 7 विकेट पर 187 रन के स्कोर तक पहुंचने में मदद की. यह स्कोर भारत की मजबूत कहे जाने वाली बल्लेबाजी के लिए बहुत ज्यादा रहा. भारत की टीम 111 रन पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका से मिली यह हार भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी हार है. और साउथ अफ्रीका की जीत में स्टब्स ने फील्डिंग से भी भूमिका निभाई. लेकिन यहां हम चर्चा उनके उस रिकॉर्ड की करेंगे जो उन्होंने फील्डिंग के दौरान बनाया.

स्टब्स ने भारतीय पारी के 15वें ओवर की जब शुरुआत हुई तो भारत को 36 गेंद पर 102 चाहिए थे. और साउथ अफ्रीका के लिए बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज गेंदबाजी कर रहे थे. इस ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मारना चाहा. लेकिन वहां स्टब्स ने बाउंड्री के पार जाकर फिर अंदर आकर कैच लपक किया.

Ad Ad

इसके बाद इसी ओवर के तीसरी गेंद पर रिंकू सिंह ने मैदान के पार गेंद को मारना चाहा. लेकिन वह गेंद को अच्छी तरह टाइम नहीं कर पाए. और इस बार भी लॉन्ग ऑफ पर खड़े स्टब्स ने आगे बढ़कर कैच किया. केशव महाराज को एक और झटका दिया. रिंकू सिंह खाता भी नहीं खोल पाए. और इसके बाद स्टब्स ने अर्शदीप सिंह का भी कैच कर लिया. इसके साथ ही उन्होंने तीन कैच कर लिए.

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2026: 32 गेंद पर 20 रन, तिलदा ने टी20 को बना दिया टेस्ट

20 इंटरनेशनल में जहां भी फील्डिंग का रिकॉर्ड उपलब्ध है यह एक ओवर में किसी भी फील्डर (विकेटकीपर नहीं) द्वारा पकड़े गए सबसे ज्यादा कैच हैं. इससे पहले एक खिलाड़ी द्वारा एक ओवर में तीन कैच पकड़ने का डाटा न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मिलता है. तब न्यूजीलैंड के विकेटकीपर मिशेल हे ने जैकब डफी की गेंदबाजी पर तीन कैच पकड़े थे. यह मैच माउंट मौनगानुई ने 2024 में हुआ था.

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2026: 32 गेंद पर 20 रन, तिलदा ने टी20 को बना दिया टेस्ट

अब मैच की बात करें तो भारतीय टीम को बुरी तरह शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय बल्लेबाजी साउथ अफ्रीका की समझदारी भरी गेंदबाजी के सामने बेबस नजर आई. साउथ अफ्रीका ने गति परिवर्तन का बेहद खूबसूरती से इस्तेमाल किया. और इसका टीम इंडिया के पास कोई बैकअप प्लान नहीं था. भारत का अगला मुकाबला अब 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से होगा. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे. 1 मार्च को लीग स्टेज का आखिरी मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच होगा. और शायद तभी यह तय हो पाएगा कि ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में जाने वाली दो टीमें कौन सी होंगी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।