Job News: भारतीय वायु सेना में ग्रुप C पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास उम्मीदवार जल्दी करें आवेदन

खबर शेयर करें

IAF Civilian Group C Recruitment 2022: भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने सिविलियन ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार के लिए रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुक के 7 पद, मेस स्टाफ के 1 पद, कारपेंटर के 1 पद, स्टेनोग्राफर के 1 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ के 5 पद, स्टोर कीपर के 1 पद, लोअर डिविजन क्लर्क के 1 पद, मकैनिक के 1 पद और सीएमटीडी के 3 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल / फिजिकल / प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। ‌

Ad Ad

भारतीय वायु सेना में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। स्टेनोग्राफर, स्टोर कीपर और लोअर डिविजन क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार IAF Group C Recruitment 2022 के लिए निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर तय समय के अंदर भेज सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।