Job alert 2026 : SBI से रेलवे तक नौकरी ,12वीं पास, ग्रेजुएट और इंजीनियर्स के लिए पदों पर भर्ती

खबर शेयर करें

Job alert 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अक्टूबर का महीना कई बड़े अवसर लेकर आया है. बैंकिंग, रेलवे, अर्धसैनिक बल, इंजीनियरिंग और फार्मास्युटिकल सेक्टर में नौकरी पाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI), संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है.

इन भर्तियों में एक्सपीरिएंस प्रोफेशनल्स से लेकर 12वीं पास, ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों तक के लिए अवसर हैं. कुछ भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि कुछ के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होने वाला है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपनी योग्यता के अनुसार भर्ती का चयन करें और लास्ट डेट का इंतजार किए बिना आवेदन प्रोसेस पूरी कर लें.

Ad

SBI में वेल्थ मैनेजमेंट के 207 पदों पर भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वेल्थ मैनेजमेंट विभाग में 207 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 5 अक्टूबर 2026 कर दी है. इस भर्ती के तहत जोनल हेड, रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड, इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, वीपी वेल्थ और एवीपी वेल्थ के पद भरे जाएंगे.

यह भी पढ़ें 👉  Agniveer Rally 2026: अग्निवीर भर्ती रैली, यूपी-उत्तराखंड के युवा देखें जिलेवार अग्निवीर भर्ती रैली शेड्यूल

यह भर्ती संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जा रही है. इसमें फ्रेशर्स आवेदन के लिए योग्य नहीं हैं. संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और वेल्थ मैनेजमेंट पेशेवरों के लिए यह अच्छा अवसर है. इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए करें आवेदन

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2027 एक बड़ा अवसर है. आयोग ने सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखाओं में कुल 480 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है.

इस परीक्षा के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस 16 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी. उपलब्ध रिक्रूटमेंट डिटेल्स के अनुसार, आवेदन की लास्ट डेट 6 अक्टूबर 2026 है. प्रिलिम्स परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी, जबकि मेंस परीक्षा 18 जून 2027 को प्रस्तावित है. चयन प्रक्रिया में प्रिलिम्स, मेंस और इंटरव्यू शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः राज्यसभा के लिए भाजपा का बड़ा फैसला, दिनेश आर्य को उत्तराखंड से टिकट

PMBI में फार्मासिस्ट और एग्जीक्यूटिव के 178 पद

फार्मास्युटिकल और मेडिकल डिवाइसेज सेक्टर में नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए PMBI ने 178 कॉन्ट्रैक्चुअल पदों पर भर्ती निकाली है. विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत फार्मासिस्ट, एग्जीक्यूटिव, सीनियर एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.ऑफलाइन है आवेदन

इस भर्ती की एप्लिकेशन प्रोसेस ऑफलाइन है. आवेदन शुल्क 100 रुपये निश्चित किया गया है. कैंडिडेट्स को निश्चित आवेदन फॉर्म भरकर सीईओ, PMBI, नई दिल्ली के पते पर भेजना होगा. आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक है.

CRPF में खिलाड़ियों के लिए 521 पद

खेल के क्षेत्र में अचीवमेंट हासिल करने वाले युवाओं के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 521 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इसमें हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पद शामिल हैं.12 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

यह भी पढ़ें 👉  Agniveer Rally 2026: अग्निवीर भर्ती रैली, यूपी-उत्तराखंड के युवा देखें जिलेवार अग्निवीर भर्ती रैली शेड्यूल

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से शुरू होंगे. आवेदन और शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 11 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है. आवेदन में सुधार के लिए 12 से 14 नवंबर तक का समय दिया जाएगा. योग्य खिलाड़ी निर्धारित खेलों और योग्यता संबंधी शर्तों को पूरा करके आवेदन कर सकते हैं.

रेलवे में 5,165 से अधिक पदों पर अवसर

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है. ग्रेजुएट स्तर पर CEN 06/2026 के तहत 3,477 पदों पर भर्ती होगी.

इनमें गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,750, चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर के 56, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट के 300 और सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट के 371 पद शामिल हैं. इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 है. 15 अक्टूबर से होगा आवेदन

वहीं, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए CEN 07/2026 के तहत 1,688 अंडरग्रेजुएट पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक किए जा सकेंगे.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।