Trending

भर्ती 2026: असम राइफल्स रैली भर्ती, 10वीं व 12वीं पास युवाओं के लिए मौका

खबर शेयर करें

Assam Rifles Technical & Tradesman Rally Bharti 2026: असम राइफल्स में शामिल होकर देश सेवा की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। असम राइफल्स की ओर से टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन रैली भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन 28 सितंबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2026 तक लिए जाएंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर तय तिथियों के अंतर्गत केवल ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे।

इस रैली भर्ती में शामिल होने के लिए पद के अनुसार अलग-अलग पात्रता निर्धारित है। वैकेंसी में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 10वीं/ 12वीं/ 10th, 12वीं के साथ ITI- डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन आदि उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23/ 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट असम राइफल्स की ओर से निर्धारित मानदंडों के अनुसार दी जाएगी।

भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सर्वप्रथम पीईटी/ पीएसटी प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इस चरण में सफल अभ्यर्थियों को ट्रेड टेस्ट/ स्किल, लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) में भाग लेना होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को ही अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 6 इंजीनियर निलंबित, UKSSSC की 200 पदों पर भर्ती, पढ़िए एक क्लिक में 10 बड़ी खबरें…

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।